जयपुर

Cold waves & Dense Fog in Rajasthan: वीकेंड तक फिर मौसम के पलटवार का अलर्ट… जानें कौनसे संभाग में फिर बारिश और कोहरे का रहेगा असर

हाड़कंपाने वाली सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने दो संभागों में बारिश होने का अलर्ट किया जारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 10:52 AM IST
Feature image

जयपुर। उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं ने नए साल की शुरूआत से पूरे उत्तर भारत को ठिठुरा दिया है। सर्दी के सितम से अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है। सप्ताहभर में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर पश्चिम इलाकों में वीकेंड से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण फिर से बारिश, घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है।

5 जिलों में पारा 6 डिग्री से कम दर्ज

प्रदेश के पूर्वी इलाकों के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटे में गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। हालांकि रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई लेकिन हाड़कंपाने वाली सर्दी से राहत नहीं मिली। बीती रात प्रदेश के 5 जिलों में रात का तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में बीती रात पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारां, श्रीगंगानगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह घना कोहारा भी छाया रहा। आगामी 5 जनवरी को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों मे हल्की बारिश होने की संभावना है।

कहां कितना रात का तापमान

बीती रात अजमेर 6.9, भीलवाड़ा 6.65, अलवर 6.2, जयपुर 7.7, सीकर 7.0, कोटा 9.4, चित्तौड़ 7.8, डबोक 6.6, धौलपुर 7.5, सिरोही 6.5, करौली 6.5, दौसा 6.8, प्रतापगढ़ 5.7, माउंटआबू 5.0, बाड़मेर 11.4, जैसलमेर 8.1, जोधपुर 10.1, बीकानेर 5.5, चूरू 5.4, श्रीगंगानगर 5.6 और जालोर में 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Updated on:
2 Jan 2025, 10:52 AM IST
Published on: