24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Winter Weather: बर्फीली हवाओं से चुभने लगी सर्दी… दो दिन हाड़कंपाने वाली सर्दी से नहीं राहत

बर्फीली हवा के आगे धूप बेअसर रहने पर लोग कड़ाके की सर्दी से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 30 Dec 2024, 11:00 AM IST

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का रहा दौर अब थम गया है। विक्षोभ गुजरने के बाद अब उत्तरी बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। धूप खिलने के बाद भी लोग सर्द हवा चलने से ठिठुरन महसूस कर रहे हैं वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हाड़कंपाने वाली सर्दी का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः नश्तर जैसी पुरवाई सर्द हवा की चुभन, बारिश- ओलावृष्टि… जानें कौनसे संभागों के लिए आया अलर्ट

रात में पारा 10 डिग्री से कम
बीती रात राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 21 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज हुआ। दिनभर लोग बर्फीली हवाएं चलने पर सर्दी की चुभन से बेहाल रहे वहीं रात में गलनभरी सर्दी होने पर लोग घरों में दुबकने पर विवश रहे। आज सुबह भी जयपुर समेत कई जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। बूंदी, झालावाड़ जिले में सुबह घना कोहरा छाया रहा वहीं सीकर जिले में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहने और रात व दिन के तापमान में गिरावट होने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ेंः नए साल पर छात्रों को मिलेगी सौगात, मोबाइल पर पढ़ सकेंगे छात्र

कहां कितना रात में पारा
बीती रात सिरोही 5.2, माउंटआबू 1.0, चित्तौड़गढ़ 5.3, डबोक 5.6, जैसलमेर 5.5, अजमेर 6.2, भीलवाड़ा 6.0, सीकर 6.8, जालोर 6.9, जयपुर 7.2, अंता बारां 7.4, अलवर 9.5, पिलानी 8.0, डूंगरपुर 9.0, बाड़मेर 10.4, जोधपुर 7.5, फलोदी 8.2, बीकानेर 8.2, चूरू 8.4 और श्रीगंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग