जयपुर

LPG Cylinder New Rate: राजस्थान में 24.50 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें आपके शहर में नई कीमत

LPG Cylinder New Rate: जून महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर आई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2025, 9:55 AM IST
LPG-Cylinder
एलपीजी गैस सिलेंडर। फोटो-पत्रिका

LPG Cylinder New Rate: जयपुर। जून महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 24 रुपए की कटौती की घोषणा की है। नई कीमतें 1 जून यानी आज से लागू हो गई हैं। जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1,752 रुपए में मिलने लगेगा, जो पहले 1,776 रुपये में मिलता था।

कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। तेल गैस कंपनियों की ओर से इस साल तीसरी बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

राजस्थान के इन शहरों में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें

जयपुर : 1,752 रुपए
अजमेर: 1,704.00 रुपए
अलवर: 1,790.50 रुपए
बालोतरा: 1,779.50 रुपए
बांसवाड़ा: 1,824.00 रुपए
बारां: 1,795.00 रुपए
बाड़मेर: 1,799.50 रुपए
ब्यावर: 1,706.50 रुपए
भरतपुर: 1,775.00 रुपए
भीलवाड़ा: 1,741.50 रुपए
बीकानेर: 1,786.00 रुपए
बूंदी: 1,796.00 रुपए
चित्तौड़गढ़: 1,840.00 रुपए
चूरू: 1,817.00 रुपए
दौसा: 1,755.00 रुपए
डीग: 1,782.50 रुपए

हर महीने होता है कीमतों का संशोधन

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत के अनुसार इन्हें बढ़ाती या घटाती हैं। यह कटौती छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Updated on:
1 Jun 2025, 9:55 AM IST
Published on: