
नकली उर्वरक से भरे कट्टे। फोटो- पत्रिका
चन्द्र प्रकाश जोशी
अजमेर। मार्बल नगरी किशनगढ़ के आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों में इफको के साथ कई अन्य नामी कंपनियों के नाम से भी नकली उर्वरक तैयार किया जा रहा था। इनमें सरताज, उत्तम समेत अन्य कंपनियों का नकली उर्वरक भी यहां से देशभर में सप्लाई किया जा रहा था। यही नहीं एक-दूसरे संचालकों तक नकली उर्वरक के खाली कट्टों की सप्लाई भी की जा रही थी। इससे नकली उर्वरक तैयार करने वालों की चेन से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से किशनगढ़ थाने में मामले दर्ज करवाए गए हैं।
अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से छापामार कार्रवाई करने के दौरान इफको कंपनी के नकली उर्वरक के साथ, खाली कट्टों का भंडार भी मिला है। नकली उर्वरक बनाने वाले फैक्टरी संचालकों को अन्य फैक्टरी से डिमांड अनुसार कंपनी के टैग लगे कट्टों में नकली उर्वरक भरकर सप्लाई की जा सके।
नकली उर्वरक बनाने वाले फैक्टरी संचालकों को अन्य फैक्टरी से डिमांड अनुसार विभिन्न कंपनियों के नाम से बने कट्टों की सप्लाई की जाती है, ताकि डिमांड अनुसार कंपनी के टैग लगे कट्टों में नकली उर्वरक भरकर सप्लाई की जा सके।
इफको के साथ अन्य नामी कंपनियां सरताज, उत्तम, संगम सीएमएस आदि के कट्टे मिले हैं। इनमें नकली उर्वरक से भरे व खाली कट्टे फैक्टरियों में मिले।
कृषि मंत्री की ओर से जब्त किए गए कागजात में यह भी सामने आया कि लाइसेंस दिल्ली, तमिलनाडु राज्य के बने थे, लेकिन उनकी मैन्युुफैक्चरिंग अजमेर जिले में हो रही थी। ना तो कृषि विभाग ने लाइसेंस दिया ना राज्य सरकार से स्वीकृति ली गई।
1. भूमि एग्रो इंडस्ट्री उदयपुरकलां के पार्टनर किशनगढ़ निवासी सोमील जैन एवं राकेश कुमार जैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 में मामला दर्ज किया गया है।
2. कमला एग्रो इंडस्ट्री टिकावड़ा के पदमचंद जैन एवं धौलपुरिया निवासी हेमराज चौधरी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
3. श्रीगोवर्धन एग्रो फैक्टरी उदयपुरकलां के रघुनाथसिंह के खिलाफ नामजद मामला दर्ज।
4. मंगलदीप बायो फर्टिलाइजर एंड केमिकल एलएलपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।प्रकरण में मनीष अग्रवाल एवं महेंद्रसिंह दरोगा के नाम एफआईआर में नामजद किए गए हैं।
लाखों बोरियां, इफको के साथ अन्य कंपनियों की मिली हैं। इसमें इफको के लोकल अधिकारियों की मिलीभगत भी है।
-किरोड़ीलाल मीणा, कृषि मंत्री राजस्थान
कृषि मंत्री के निर्देश पर नकली उर्वरक बनाने वाले फैक्टरी संचालकों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए हैं। सीजिंग की कार्रवाई जारी है। कुछ मामले की कार्रवाई जारी है।
-अनुप्रिया यादव, कार्यवाहक संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) अजमेर
Updated on:
01 Jun 2025 08:37 am
Published on:
01 Jun 2025 08:31 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
