24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन में राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, नारी शक्ति को मिली कई सौगातें

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 64 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत राजस्थान में 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Jun 2025, 9:03 AM IST

JP-Nadda

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। फोटो-सोशल

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दस साल में देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। आज रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स हो रही है। पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस, पॉलिटिक्स ऑफ अकाउंटेबिलिटी और पॉलिटिक्स ऑफ डवलपमेंट की बात हो रही है। यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदली है।

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में नड्डा ने महिलाओं को कई सौगातें भी दी। नड्डा ने कहा कि अहिल्याबाई को समाज सुधारक के रूप में याद किया जाता है। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 2029 से इसका लाभ मिलने लग जाएगा। उन्होंने कहा कि नई स्वास्थ्य नीति लागू की गई है। इसमें निवारण से लेकर पुनर्वास को शामिल किया गया है। एक लाख 77 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 64 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत राजस्थान में 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मात्र दस साल में राजस्थान में 23 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 63 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है।

भजनलाल मेरे वरिष्ठ मित्र, सिपाही की तरह दिन-रात कर रहे काम’

जेपी नड्डा ने कहा कि भजनलाल शर्मा मेरे वरिष्ठ मित्र हैं। युवा काल से ही साथ काम किया। सीएम सिपाही की तरह दिन-रात काम कर रहे हैं। आपने अन्य सरकारें भी देखी है और उनकी सोच क्या थी? दिन और रात का फर्क हो तो रात के बाद दिन को पसंद करना चाहिए। यही अंतर हमारी और उनकी सरकार में है। हमारी सरकार जनसेवा के लिए काम करती है, न कि स्वार्थ के लिए।

जिन्होंने इतिहास को दबाया, वो इतिहास हो गए

नड्डा ने कहा कि भाजपा के राज में सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहर का संरक्षण किया जा रहा है। अब तक पहले की सरकारों ने इतिहास को दबाया रखा, अहिल्याबाई जैसी न्याय की देवी एवं महापुरुषों को देश में याद नहीं किया गया। देश की जनता ने उन्हें इतिहास में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा बोले- डबल इंजन की सरकार राजस्थान के लिए ताकत, जनता से की अपील- ‘इस उजाले को संभाल कर रखें…’

नारी शक्ति को मिली कई सौगातें

-लखपति दीदी योजना के तहत 1800 लाभार्थियों को ऋण वितरित।
-लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32755 बालिकाओं को 11 करोड़ की राशि हस्तांतरित।
-एसटी प्री-मैट्रिक योजना के तहत 17 हजार बालिकाओं को 5 करोड़ की राशि का हस्तांतरण।
-20 हजार छात्राओं को 10 करोड़ की फीस का पुनर्भरण।
-गार्गी पुरस्कार और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 6 हजार 489 बालिकाओं को 3 -करोड़ 40 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित।
-पांच कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षा विद्यालय का लोकार्पण-शिलान्यास।
-2 जनजाति बालिका आश्रम छात्रावासों का लोकार्पण।
-40 अन्य सिविल कार्यों का लोकार्पण एवं 10 कार्यों का शिलान्यास।
-2000 छात्राओं को स्कूटी वितरण।
-150 कालिका यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी।
-गर्भ की पाठशाला एवं स्वस्थ नारी चेतना अभियान की शुरूआत।

यह भी पढ़ें: राजस्थान से देशभर में सप्लाई किया जा रहा था नकली उर्वरक, इन चार कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज