
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम भजनलाल। फोटो सोर्स: सोशल
JP Nadda Jaipur Visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस कर रहा है। दुनिया भी जान गई कि यह नया भारत है। नए भारत में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है। सेना के ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने सिद्ध कर दिया कि अगर कोई हमारी तरफ आंख उठाएगा, तो उसको घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा।
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के मौके पर शनिवार को नड्डा ने जयपुर में कई कार्यक्रमों में शिरकत किया। एयरपोर्ट, आरआइसी, ईपी में आयोजित कार्यक्रमों में नड्डा ने पीएम मोदी की कार्यशौली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब ये पुराना भारत नहीं है। अब हम पड़ौस की नापाक हरकतों के लिए पहले वालों की तरह दूसरे देशों में जाकर शिकायत नहीं करते। बल्कि हमारे पीएम जो बोलते हैं, वो करके दिखाते हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए आतंकियों के मुख्यालयों को उड़ाने एवं आतंकियों को मिट्टी में मिलाने के दौरान सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। सेना को खुली छूट दी गई तो पाकिस्तान ने चार दिन में ही घुटने टेक दिए। नड्डा नेकहा कि पहलगाम हमले केबाद मोदी ने साफ चेतावनी दी थी कि दोषियों को कल्पना से परे सजा मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश किस पायदान पर खड़ा था। यह किसी से छिपा नहीं है, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक निर्भरता के रूप में चौथी शक्ति बन गया है। देवी अहिल्याबाई के सिद्धांतों का सही मायने में अनुसरण भाजपा सरकार में हो रहा है। देश में सनातन संस्कृति आगे बढ़ रही है।
Updated on:
1 Jun 2025, 10:25 AM IST
Published on:
31 May 2025, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.