जयपुर

विधायक से मारपीट मामला : शौर्य चक्र से सम्मानित पूर्व CRPF जवान के खिलाफ केस दर्ज, रफीक खान ने लगाया गंभीर आरोप

Congress MLA Rafiq Khan : कांग्रेस विधायक रफीक खान ने विकास जाखड़ व अन्य पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।

less than 1 minute read
Aug 31, 2024

जयपुर. कांग्रेस विधायक रफीक खान ने शौर्य चक्र से सम्मानित पूर्व सीआरपीएफ अधिकारी विकास जाखड़ व उसके साथ आए दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ सदर थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। रफीक खान की तरफ से थाने में यह रिपोर्ट जवाहर नगर निवासी मुकेश भाटिया ने गुरुवार देर रात को दी थी।

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी दो-तीन साथी लेकर आया था, जो वहां खड़े होकर पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास जाखड़ व उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1) (कर्तव्य निर्वहन में एक लोक सेवक को स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 132 (कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को ही विकास जाखड़ को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

Published on:
31 Aug 2024 09:20 am
Also Read
View All

अगली खबर