
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Congress President Election: नामांकन की आखिरी तिथि में नजदीक है, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं। यह अबूझ पहेली बनी हुई है। अपने तीन खास सिपहसालारों पर पार्टी आलाकमान का डंडा चलने के बाद बुधवार को दिनभर मुख्यमंत्री अपने विश्वस्त नेताओं के साथ मंत्रणा में लगे रहे।
बुधवार रात 10:45 बजे गहलोत जयपुर से दिल्ली पहुंचे। सीएम गहलोत ने दिल्ली पहुंचकर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष के अनुशासन में काम करते हैं। छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। आप सब देखोगे कि कांग्रेस अध्यक्ष के हिसाब से ही सारे फैसले होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात आज सोनिया गांधी से होगी, जिसमें ये 5 स्थितियां बन सकती हैं-
मुलाकात सकारात्मक होने पर-
विकल्प-1
अ. गहलोत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहेंगे।
ब. उनके गुट का कोई नेता ( गोविंद डोटासरा, सीपी जोशी या दोनों गुटों में स्वीकार्य) सीएम बने।
स. सचिन पायलट को अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की।
विकल्प-2
अ. गहलोत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
ब. पहले छह माह गहलोत तथा बाद के छह माह सचिन सीएम।
विकल्प-3
अ. गहलोत सीएम बने रहेंगे।
ब. सचिन पायलट को महत्वपूर्ण भूमिका, कांग्रेस अध्यक्ष पद भी संभव। प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के संयोजक जैसा पद और अगले सीएम का वादा
नकारात्मक होने पर
विकल्प-1
अ. नए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा।
ब. गहलोत सीएम रहेंगे पर विधायकों को विश्वास में लें। 19 अक्टूबर के बाद कार्रवाई।
स. सचिन को सीएम पद।
विकल्प-2
अ. अध्यक्ष का चुनाव स्थगित या राहुल गांधी का नामांकन।
ब. राजस्थान में कांग्रेस का विभाजन।
स. भाजपा के पाले में गेंद/भाजपा की कलह से उम्मीद, सरकार विरोध लहर से छुटकारा
द. सचिन को पूरे अधिकारों से आगामी विधानसभा चुनावों की कमान।