जयपुर

राजस्थान विश्वविद्यालय में इस साल नहीं होगा दीक्षांत समारोह, कुलपति ने बताया ये बड़ा कारण

convocation ceremony 2024: राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रहे छात्रों को इस बार मायूस होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की ओर से आठ जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2024, 10:33 AM IST
ru.jpg

convocation ceremony 2024: राजस्थान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रहे छात्रों को इस बार मायूस होना पड़ेगा। विश्वविद्यालय की ओर से आठ जनवरी को दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस दिन विश्वविद्यालय सिर्फ स्थापना दिवस ही मनाएगा। कारण है कि विश्वविद्यालय की ओर से समय पर दीक्षांत समारोह के लिए डिग्रियां छपवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। वहीं, गोल्ड मेडल भी तैयार नहीं कराए गए।


दरअसल, हर साल आठ जनवरी को स्थापना दिवस के दिन ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाता है। इसकी तैयारियां छह महीने पहले सेे ही शुरू कर दी जाती हैं। डिग्रियां छपवाने और गोल्ड मेडल तैयार कराने के लिए विश्वविद्यालय टेंडर जारी करता है। लेकिन इस बार पूर्व कुलपति की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। इसके बाद अक्टूबर में आचार संहिता लगने के बाद प्रक्रिया अटक गई। दिसंबर में आचार संहिता खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय ने टेंडर निकाला, लेकिन एक भी फर्म टेंडर में शामिल नहीं हुई। इस कारण डिग्रियां नहीं छपी।

डिग्री, पीएचडी और गोल्ड मेडल दिए जाते
राजस्थान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हर साल करीब डेेढ़ लाख डिग्रियां बांटी जाती हैं। इसके अलावा 125 गोल्ड मेडल दिए जाते हैं। करीब 500 पीएचडी प्रदान की जाती है। इससे पहले कोरोनाकाल में भी दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था।

दीक्षांत समारोह में डिग्री और गोल्ड मेडल के लिए टेंडर किए जाते हैं। इसकी प्रक्रिया करीब छह महीने पहले शुरू होती है। लेकिन इस बार नहीं हुई। हमने इसकी तैयारी शुरू की तो आचार संहिता लग गई। इसी कारण दीक्षांत समारोह नहीं हो पा रहा है। पुन: टेंडर जारी कर नए सिरे से प्रक्रिया करेंगे। इसके बाद आगामी दिनों में समारोह आयोजित किया जाएगा।
अल्पना कटेजा, कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय

Published on: