जयपुर

Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना की दोगुनी रफ्तार, मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा

Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना हर दिन तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है। प्रदेश में बुधवार को 355 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जयपुर में एक मरीज की मौत भी हुई। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 1245 हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2023, 8:36 AM IST
Corona alert : प्रदेश में कोरोना की दोगुनी रफ्तार, मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा
Corona alert : प्रदेश में कोरोना की दोगुनी रफ्तार, मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा

जयपुर। राजस्थान में कोरोना हर दिन तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है। प्रदेश में बुधवार को 355 कोरोना संक्रमित मिले। वहीं जयपुर में एक मरीज की मौत भी हुई। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 1245 हो गई है। प्रदेश में बुधवार को 2626 सैंपल लिए गए। जिसके आधार पर सबसे ज्यादा केस राजधानी जयपुर में सामने आए है। जयपुर में 82 कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा उदयपुर में 20, सिरोही में 2, सवाई माधोपुर में 14, राजसमंद में 36, प्रतापगढ़ में 3, पाली में 15, नागौर में 6, कोटा में 5, जोधपुर में 28, झालावाड़ में 24, हनुमानगढ़ में 4, गंगानगर में 4, डूंगरपुर में 4, दौसा में 1, चित्तौड़गढ़ में 2, बूंदी में 19, बीकानेर में 21, भीलवाड़ा में 4, बांसवाड़ा में 6, अलवर में 27 और अजमेर में 28 कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं 72 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

12 दिन में 10 मौतें..

कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। इस महीने 12 दिन में 10 मौत हो चुकी है। 6 अप्रैल को कोरोना के 100 केस सामने आए थे। जिसके बाद कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली और हर दिन तेज गति से कोरोना के मामले बढ़ने लगे। 11 अप्रैल को कोरोना के 190 केस और 12 अप्रैल को 355 केस सामने आए है।

Published on: