1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर खतरनाक बना कोरोना, मरीजों के हार्ट के साथ किडनी भी कर रहा फेल

हार्ट किडनी फेल हो जाने से मरीज की हालत गंभीर और हो गई मौत  

less than 1 minute read
Google source verification
kidney_failure.png

हार्ट किडनी फेल हो जाने से मरीज की हालत गंभीर और हो गई मौत

भोपाल. देश- दुनिया की तरह एमपी में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर प्रशासन भी सक्रिय है और कोरोना के इलाज की सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखी जा रहीं हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वेक्सीन के कारण हमारी इम्यूनिटी हार्ड हो चुकी है जिसके कारण वायरस कमजोर नजर आ रहा है लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं है। हकीकत तो यह है कि कोरोना पहले ही कई लोगों की हार्ट और किडनी को खासा प्रभावित कर चुका है जिससे अभी भी दिक्कतें सामने आ रहीं हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना के एक साथ 37 मरीज सामने आए। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में एक महिला की कोरोना के कारण मौत भी हो गई।
भोपाल में जिस 81 साल की महिला की मौत हुई उनका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें 4 अप्रेल को भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की वजह भी सामने आई है। महिला को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की थी। कोरोना के कारण उनके हार्ट और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था।

गलत रिपोर्ट देने पर पैथोलॉजी सील
इधर भोपाल के टीटी नगर में स्थित एक पैथोलॉजी सील की गई है, गलत रिपोर्ट देने पर ये कार्रवाई की गई है। अर्चना पैथोलॉजी को सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी के आदेश पर सील कर दिया है। यह कार्यवाही गलत जांच रिपोर्ट देने के कारण की गई है। बुधवार तक लैब के पंजीयन से लेकर अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होने को भी कहा गया है। इस मामले की शिकायत मरीज चन्द्र प्रकाश जैन ने की थी।