जयपुर

Rajasthan Crime: कार में बैठे थे प्रेमी-प्रेमिका, जरा सी बात पर झगड़े और रेत दिया गला

हरमाड़ा थाना अंतर्गत लोहामंडी के पास सोमवार शाम को सुनसान जगह पर कार में बैठे युवक-युवती ने कहासुनी के बाद एक दूसरे का गला रेत दिया।
less than 1 minute read
Oct 03, 2023
photo_6116368819661421473_x.jpg

जयपुर.राजावास/ पत्रिका. हरमाड़ा थाना अंतर्गत लोहामंडी के पास सोमवार शाम को सुनसान जगह पर कार में बैठे युवक-युवती ने कहासुनी के बाद एक दूसरे का गला रेत दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कार के बाहर पड़े थे और युवती के हाथ में चाकू था। युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सांसें चल रही थी।

एसीपी कैलाश जिंदल ने बताया कि युवती की पहचान मुरलीपुरा निवासी ज्योति सैनी (21) के रूप में हुई, जबकि एसएमएस अस्पताल में मुरलीपुरा निवासी किशन सैनी (26) का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि ज्योति के पिता की ऑटो पार्ट्स की दुकान है और किशन पहले वहां पर काम करता था। बाद में उसने नजदीक खुद की दुकान खोल ली। किशन व ज्योति सोमवार शाम साढ़े चार बजे लोहामंडी के पास कार से पहुंचे। वहां कार में बैठे रहने के दौरान उनमें कहासुनी हो रही थी। तभी उधर से जा रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। एसीपी जिंदल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कार के बाहर लहूलुहान पड़े थे। उनका गला कटा हुआ था और ज्योति के हाथ में चाकू था। दोनों ने एक दूसरे का गला काटा या फिर उनमें से किसने गला काटा... किशन के होश में आने के बाद इसका पता चल सकेगा। एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

हर बिंदु की कर रहे जांच
युवक-युवती के गला रेतने के मामले में हर बिंदु की जांच कर रहे हैं। प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका है।
संजीव नैन, डीसीपी

Updated on:
03 Oct 2023 11:29 am
Published on:
03 Oct 2023 11:29 am