सिरोही. साली की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते एक युवक की अचानक मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। तभी वह डांस फ्लोर पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रिसेप्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार पूरण सिंघाड़िया मूल रूप से सोजत सिटी के जटियों का बास (पाली) का रहने वाला था।