जयपुर

CP Joshi Biography: छात्र राजनीति से शुरू शानदार राजनीतिक करियर, चुनावों में तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

CP Joshi Biography: चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी सुर्खियों में हैं। सीपी जोशी का पूरा नाम चन्द्र प्रकाश जोशी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

2 min read
Mar 23, 2023
CP Joshi

जयपुर। चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी सुर्खियों में हैं। सीपी जोशी का पूरा नाम चन्द्र प्रकाश जोशी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छात्र राजनीति से अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले जोशी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और प्रदेश संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, श्री सी.पी.जोशी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नित नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, यही कामना है। इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट किया जा रहा है। यूजर्स ने कमेंट भी दिए हैं।

एक यूजर ने लिखा, राजस्थान भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है आपके कुशल नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा। यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ कई सवाल भी खड़े किए हैं। लोगों ने पूछा, सतीश पूनिया को चुनाव से सात आठ महीने पहले प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाना क्या यह अनुचित नहीं है ?

गौरतलब है चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद सीपी जोशी लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार सांसद चुने गए थे, जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह दूसरी बार जीते। वहीं जोशी इससे पहले पंचायत समिति सदस्य भी रह चुके हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों में चित्तौड़गढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीपी जोशी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जहां उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गोपालसिंह शेखावत ईडवा को 5 लाख 76 हजार 247 वोट से हराया था। सीपी जोशी ने इन चुनावों में अपने ही नाम दर्ज पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था। जोशी ने इससे पहले 2014 के चुनावों में 3 लाख 16 हजार 857 वोटों से जीत कर चित्तौड़गढ़ में एक रिकार्ड बनाया था।

Published on:
23 Mar 2023 01:22 pm
Also Read
View All