जयपुर

होटलों में सप्लाई के लिए हिमाचल से जयपुर मंगाई गई थी, बीस लाख में बेची जानी थी, लेकिन चड़ गई पुलिस के हत्थे

आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी पुलिस...

2 min read
Nov 07, 2017

जयपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने हिमाचल से जयपुर लाइ गई जो चरस बरामद की है। उसकी एक हजार से भी ज्यादा पुडिय़ा बनाई जानी थी और इन पुडिय़ा को झोटवाड़ा और सीकर रोड पर रहने वाले कॉलेज छात्रों को सप्लाई किया जाना था। क्राइम ब्रांच के अफसरों ने बताया कि झोटवाड़ा, निवारू रोड, सीकर रोड और आसपास के क्षेत्र में करीब पंद्रह हजार भी ज्यादा छात्र रहते हैं।

ये छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही कॉलेज भी जाते हैं। इन छात्रों को ही चरस की सप्लाई होनी थी। क्राइम ब्रांच की टीम हिमालच निवासी मोहर सिंह और जयपुर निवासी ओम प्रकाश से पूछताछ कर ही है। आज दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। क्राइम ब्रांच ने बताया आठ लाख रुपए की यह चरस करीब बीस लाख रुपए में बेची जानी थी।

हिमालच से पहले भी सप्लाई होती रही है चरस
हिमालच से जयपुर में चरस आने का यह नया मामला नहीं है। इससे पहले भी हिमालच से चरस आने के मामले सामने आए हैं। पिछले साल भी जयपुर में चरस की खेंप आई थी और यह खेंप राजापार्क में रहने वाले दो व्यक्तियों ने मंगाई थी। चरस की यह खेंप होटलों और बार में सप्लाई होनी थी। चरस की कीमत पांच लाख रुपए से भी ज्यादा थी। पांच लाख रुपए की यह चरस जयपुर के होटलों में करीब पंद्रह लाख रुपए में सप्लाई की जानी थी, लेकिन चरस की गंध क्राइम ब्रांच को लग गई थी।

ये भी पढ़ें

सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल जारी,अस्पतालों में मरीज बेहाल,नियंत्रण कक्ष के अफसरों ने कहा-किसी भी जिले से परेशानी की सूचना नहीं
Updated on:
07 Nov 2017 12:59 pm
Published on:
07 Nov 2017 12:53 pm
Also Read
View All