जयपुर। मार्गशीर्ष माह शुरू होते ही प्रदेश में सर्दी परवान चढऩे लगी है। उत्तर पश्चिमी इलाकों में छाई धुंध व रात में गिरे पारे के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ दिन के तापमान में भी कमी आने पर धूप के तीखे तेवर अब नरम पड़ गए हैं। राजधानी में बीते 48 घंटे में रात के तापमान में पारा करीब चार डिग्री तक लुढक़ चुका है जिसके चलते रात में बढ़ते सर्दी के असर से शहरवासियों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। शहर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।