आरोपित महिला से सोने के दो कंगन, सोने की चेन, सोने के टॉप्स व कुछ नगदी भी ले गए। ठगी का पता चलने पर पीडि़ता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई फूलचंद ने बताया कि घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हुलिए के आधार पर बदमाशों के पहचान के प्रयास जारी है। आरोपित एक युवक ने महिला को अपना नाम विकास बताया था। इस मामले में पडौसी महिला से पूछताछ कर उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।