7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Report 7 March: राजस्थान में इन 8 शहरों में पारा 38 डिग्री पार, इस शहर ने छुआ 40 का आंकडा

Weather Update Rajasthan: मार्च की शुरुआत में ही तपने लगा राजस्थान, बाड़मेर में 39.8°C दर्ज पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर तेज, कई शहरों में तापमान 38°C से ऊपर।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 07, 2026

Photo AI

Heat Wave Rajasthan: जयपुर. राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विभाग के 7 मार्च 2026 को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक के प्रेक्षण के अनुसार राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा।

7 मार्च 2026 अनुसार 38°C से अधिक तापमान वाले शहरों की सूची:

क्रम संख्यास्टेशन / शहरअधिकतम तापमान (°C)
1बाड़मेर39.8
2जैसलमेर39.3
3चित्तौड़गढ़38.4
4बीकानेर38.3
5पिलानी38.2
6जोधपुर38.2
7पाली38.2
8श्रीगंगानगर38.1

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर अधिक देखने को मिल रहा है। दिन के समय तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।

मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान का 38 डिग्री से ऊपर पहुंचना इस बात का संकेत है कि इस बार गर्मी जल्दी और तीव्र रूप में दस्तक दे सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।