जयपुर

Crime News: सूने घर और दफ्तर बन रहे आसान निशाना, सतर्कता की कमी दे रही चोरों को मौका

Rajasthan Crime Update: जयपुर. जयपुर शहर में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रिहायशी इलाकों में सूने मकान और दफ्तर अब चोरों के आसान निशाने बनते जा रहे हैं। हाल ही में नारायण विहार और अशोक नगर थाना क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में बदमाश लाखों रुपए […]

less than 1 minute read
Feb 15, 2026
Photo AI

Rajasthan Crime Update: जयपुर. जयपुर शहर में एक बार फिर चोरी की वारदातों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रिहायशी इलाकों में सूने मकान और दफ्तर अब चोरों के आसान निशाने बनते जा रहे हैं। हाल ही में नारायण विहार और अशोक नगर थाना क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में बदमाश लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। इन घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।
पुलिस के अनुसार असरपुरा निवासी हंसराज शर्मा परिवार सहित बाहर गए हुए थे। घर सूना देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखी अलमारी खंगाल डाली। बदमाश सोने की रकड़ी, टीका, हार सेट, अंगूठी, दो जोड़ी पायल और करीब 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इसी तरह कृष्णा नगर इलाके में भी एक अन्य सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर नकदी और जेवरात साफ कर दिए गए। वहीं अशोक नगर थाना क्षेत्र के सुदर्शनपुरा औद्योगिक इलाके में एक ऑफिस के ताले तोड़कर दराज में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए, घड़ी और अंगूठी चोरी कर ली गई।

ये भी पढ़ें

Ration Crisis: हजारों परिवारों पर राशन संकट, 3,000 मीट्रिक टन स्टॉक लैप्स के कगार पर

लगातार हो रही इन वारदातों ने साफ कर दिया है कि चोर पहले रेकी करते हैं और फिर खाली पड़े घरों या दफ्तरों को निशाना बनाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाहर जाते समय पड़ोसियों को सूचित करें, मजबूत ताले लगाएं, सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम का उपयोग करें तथा कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें।

जागरूकता और सतर्कता ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे बड़ा हथियार है। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी चोरी का कारण बन सकती है। इसलिए सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़ें

Weather Report : गर्मी की दस्तक, बाड़मेर में 35.6 डिग्री पहुंचा पारा, 16–17 फरवरी को बारिश की संभावना

Updated on:
15 Feb 2026 04:07 pm
Published on:
15 Feb 2026 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर