जयपुर

अंजान शख्स को बैंक डिटेल बताने से पहले इस खबर को जरूर पड़ लें,कहीं आपके साथ न हो जाएं ऐसा …

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 9:42 AM IST
cyber crime

जयपुर
राजधानी जयपुर शहर में साइबर ठगी का दौर लगातार जारी है। साइबर ठगी को रोकने में पुलिस पूरी तरीके से नाकाम नज़र आ रही है। इन दिनों अलग- अलग तरीकों से साइबर ठग वारदात को अंजाम दे रहे है। एक ऐसा ही मामला जयपुर शहर के खोह नागोरियान थाना इलाके में सामने आया है। जहां नौकरी का झांसा देकर एक युवक से
63 हजार रुपए ठग लिए।


पुलिस के अनुसार पालडी मीणा निवासी ललित कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके पास कॉल कर उसे कम्पनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उससे अपने खाते से दो बार में 63 हजार रुपए डलवा लिया। रुपए लेने के बाद आरोपित ने उस शख्स की नौकरी नहीं लगवाई। जिसके बाद ललित कुमार ने उस साइबर ठग को बहुत कॉल किया। मगर उसने फ़ोन नहीं उठाया। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस की शरण ली। फिहाल पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ खोह नागोरियान थाना इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को कॉल कर उनसे खाता व अन्य जानकार लेकर करीब एक लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस के अनुसार विराट नगर निवासी ओमप्रकाश ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके पास बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया और उससे खाता व अन्य जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से पचास हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीडि़त को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा।

तीसरी घटना में इंदिरा गांधी नगर निवासी कृष्ण गोपाल के पास किसी ने बैंक कर्मचारी बनकर कॉल किया और खाता अपडेट करने के नाम पर उससे जानकारी लेकर 49 हजार रुपए निकाल लिए। पीडि़त को भी ठगी का पता मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप