जयपुर

अब दाती महाराज पर शिष्या से रेप के संगीन आरोप, जानें राजस्थान से क्या है ख़ास नाता

Daati maharaj for the sexual harassment: अब दाती महाराज पर शिष्या से रेप के संगीन आरोप
3 min read
• •
Jun 11, 2018
daati maharaj

जयपुर।

सिद्ध पीठ शनिधाम पीठाधीश्वर परमहंस दाती महाराज भी अब रेप के संगीन आरोपों से नहीं बच पाए हैं। उनपर उन्हीं की एक शिष्या ने रेप के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज़ करवाया है। दाती महाराज के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 377, 354 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले रेप, डर के मारे नहीं की शिकायत!
पीड़िता ने रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि दाती महाराज ने 2 साल पहले शनि धाम में उसका रेप किया था। लेकिन डर की वजह से उसने इस बारे में शिकायत नहीं की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले पर से पर्दा उठाने में जुट गई है।

राजस्थान से है ये कनेक्शन
दाती महाराज का राजस्थान से गहरा नाता रहा है। उनका जन्म ही राजस्थान राज्य के पाली जिले की सोजत तहसील के गांव अलवास में 10 जुलाई 1950 को हुआ था। जानकारी के अनुसार उनकी उम्र महज 4 माह की थी जब उनकी मां का निधन हो गया था। बताया जाता है कि सात वर्ष की अल्पायु में ही दाती महाराज हिमालय के घने जंगलों की गुफाओं में चले गए और प्रभु भक्ति में लीन हो गए। बताया जाता है कि दाती महाराज को दैवीय कृपा मिली हुई है।

शनिधाम पीठाधीश्वर दाती महाराज
दाती महाराज श्री सिद्ध पीठ शनिधाम के पीठाधीश्वर हैं। वे श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर परमहंस दाती महाराज के नाम से ख़ास पहचान रखते हैं। हरिद्वार के महानिर्वाण अखाड़े ने उन्हे महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। वे ध्यान और योग की विभिन्न मुद्राओं के ज्ञाता हैं। उन्होंने ही शनिधाम की स्थापना की और आयुर्वेद ध्यान योग के साथ-साथ ज्योतिष के ज्ञान से जनसाधारण तक जुड़ाव रखा। उन्हें न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी ख्याति मिली।

जयपुर में बेटियों को किया था सम्मानित
सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम के दाती महाराज मदन राजस्थानी ने जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिरकत की थी। जयपुर के यूथ हॉस्टल में हुए भव्य समारोह में सीएम राजे भी मौजूद थीं। कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ था। दाती और मुख्यमंत्री ने कन्याओं का संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन किया था।

राज्य सरकार के सहयोग से श्री शनिधाम ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह के दौरान 1000 से अधिक बेटियों को स्कूल बैग, किताब, कॉपी, पानी की बोतल और अन्य पाठ्य सामग्रियां भी प्रदान की गईं थीं। समारोह में बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर के मेयर अशोक लोहाटी के अलावा प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, बीजेपी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और शनिधाम ट्रस्ट के सेवादार भी शामिल हुए थे।

ये कहा था दाती महाराज ने- ''नारी मानव शरीर की निर्माता है''
समारोह को संबोधित करते हुए उस समय दाती महाराज ने देशवासियों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-देश बचाओ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था। दाती ने कहा था कि नारी मानव शरीर की निर्माता है। नारी अपने रक्त और मांस के कण-कण से संतान का निर्माण करती है। उसकी अवहेलना करना अनुचित है। उन्होंने कहा था कि नर और नारी मानवरूपी रथ के ऐसे दो पहिए हैं जिनके बिना यह रथ आगे नहीं बढ़ सकता।

दाती ने कहा था कि परिवार, समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका श्रेष्ठ है। इसलिए बेटियों को बचाना और पढ़ाना होगा। महिलाओं को मान-सम्मान देना होगा और बेटियों को बचाने और पढ़ाने के अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा था कि हर सक्षम व्यक्ति को बेटियों को शिक्षित और महिलाओं को संबल प्रदान करने में सहयोग करना चाहिए।

सीएम ने भी की थी दाती की प्रशंसा
उस समय कार्यक्रम में मौजूद रहीं मुख्यमंत्री ने भी कहा कि सत्संग और समाज की सेवा में सदा आगे रहने वाले दाती महाराज ने कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरीतियों को गंभीरता से लिया और महिला सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। उनकी प्रेरणा से ही शनिधाम ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कन्या भ्रूण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसका प्रतिफल पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

Updated on:
11 Jun 2018 03:47 pm
Published on:
11 Jun 2018 03:46 pm
Also Read
View All
पंचायत चुनाव जयपुर : प्रथम चरण के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी लोकसूचना, पंचायत समितिवार रिटर्निंग अधिकारी तय

जयपुर ATM लूटकांड का मास्टरमाइंड मस्तराम गिरफ्तार, कोटा-कोयम्बटूर में काट रहा था फरारी, लाखों रुपए और हथियार बरामद

राजस्थान में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें कब से पड़ेगी सर्दी

‘धंधा करना है तो रंगदारी दो…’: जयपुर में जमीन की देखभाल करने वाले को जान से मारने की धमकी, कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट

जयपुर में रितुराज लोहार मौत मामले में बड़ा अपडेट, सांप के डसने की कहानी पर उठे सवाल; पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप