
rape
अजमेर. सांसी बस्ती में घर में घुसकर युवती से दुराचार करने के मामले में रामगंज थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इधर आरोपित ने भी युवती के परिजन पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस उसे सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
थानाप्रभारी अजयकांत शर्मा ने बताया कि भगवानगंज सांसी बस्ती में घर में घुसकर युवती से दुराचार करने के मामले में आरोपित भगवानगंज सांसी बस्ती निवासी दिनेश सांसी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीडि़ता का रविवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल मेडिकल कराया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपित पूर्व में भी पीडि़ता के सम्पर्क में था।
पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है जबकि पुलिस ने आरोपित युवक की रिपोर्ट पर पीडि़ता के परिजन के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को वारदात के वक्त बस्ती में जाग होने पर पीडि़ता के परिजन ने आरोपित को दबोच जमकर पिटाई कर दी थी।
यह भी पढ़े...............................................
पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु
पुष्कर. सरोवर में पुरुषोत्तम मास की एकादशी तिथि रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पूरे दिन बाजार मंदिरों व घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुख्य बाजार में चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद करने से राहत मिली। तेज धूप के बाद भी मंदिर की खासकर ब्रह्मा मंदिर में दर्शनार्थियों की कतारें लगी रही। प्रात: से स्नान शुरू हुआ जो शाम तक चला। श्रद्धालुओं ने गायों को चारा खिलाया और दानपुण्य किया।
कम जलस्तर से परेशानी : पुष्कर सरोवर का जलस्तर गिरने से स्नानार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालत यह हो गई कि कुंडों में बदबूदार पानी के कारण मुख्य सरोवर में काली मिटïटी पर पैर रखकर स्नान आचमन करना पड़ा।
Published on:
11 Jun 2018 01:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
