जयपुर

Weather Report Today : राजस्थान में डबोक में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री तो बाड़मेर रहा सबसे गर्म

Monsoon Withdrawal: मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। अगले 2–3 दिनों में मानसून का पूर्ण रूप से वापसी की संभावना है।

less than 1 minute read
Oct 11, 2025

Rajasthan Forecast: जयपुर। राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। दिनभर कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान डबोक में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर शहर में रविवार से अगले सात दिन तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें

School Holidays: बल्ले-बल्ले, राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कल से दीपावली अवकाश, 13 दिन तक छुटिृयां ही छुटिृयां

मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। अगले 2–3 दिनों में मानसून का पूर्ण रूप से वापसी की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Food Safety: राजस्थान में मिलावटखोरों का भंडाफोड़ 1,275 किलो हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर जब्त

Updated on:
11 Oct 2025 08:44 pm
Published on:
11 Oct 2025 08:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर