जयपुर

Good News: 24 करोड़ रुपए की सौगात, संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक से जुड़ा राजस्थान का यह जिला

Canal Renovation: पेयजल व सिंचाई को मिलेगा लाभ। डीग को , 4350 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित। लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में विकास कार्यों को मिली गति, किसानों में उत्साह।

2 min read
May 11, 2026
photo Patrika

Parvati Kalisindh Chambal Link: जयपुर/डीग. राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डीग जिले को लगभग 24 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी है। ग्राम परमदरा में आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरतपुर व डीग सुरेश सिंह रावत तथा गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान ककड़ा चैनल (आरडी 0 से 8500 मीटर) के जीर्णोद्धार तथा गुड़गांव कैनाल सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल डिस्ट्रीब्यूटरी (चैन 0 से 220) और उसकी माइनर्स के पुनरुद्धार कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही बजट घोषणा के अंतर्गत डीग डिस्ट्रीब्यूटरी की दिदावली, परमदरा एवं डीग सब-माइनर के पुनरुद्धार कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। इन कार्यों से जल रिसाव में कमी आएगी और नहरों का पानी अंतिम छोर तक स्थित खेतों तक सुगमता से पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

E-Lottery: कहीं आप चूक नहीं जाएं यह मौका, 5500 प्लॉट्स के लिए आवेदन जारी, अब मात्र तीन दिन शेष

जल संसाधन मंत्री रावत ने बताया कि इन परियोजनाओं से डीग जिले के 21 गांवों की लगभग 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से मरु प्रदेश से हरित प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डीग जिले को संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना से जोड़ा गया है, जिससे चम्बल, कालीसिंध और पार्वती नदियों का जल क्षेत्र में उपलब्ध होगा और सिंचाई व पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ रुपए के कार्य और 100 से अधिक सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने खोहवाटी क्षेत्र को विकसित नगर बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही सीकरी बांध को चम्बल परियोजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में किसानों ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्रियों ने किसानों से आधुनिक और जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया तथा आगामी किसान मेले में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य “हर खेत को पानी, हर घर में पानी और हर हाथ को रोजगार” सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें

LPG Booking: पिछले 4 दिनों में एलपीजी बुकिंग बैकलॉग में बड़ी कमी, आपूर्ति व्यवस्था हुई मजबूत
Published on:
11 May 2026 11:02 pm
Also Read
View All