
बालघाट. समीप के जहां नगर मोरडा गांव की पहाड़ी पर स्थित प्राचीन गोवर्धन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छप्पन भोग का भव्य आयोजन किया गया। भगवान गोवर्धन महाराज का विशेष श्रृंगार कर छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन हुए और श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। गोवर्धन मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष केदार लाल शर्मा ने विधिवत आरती कर प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर गांव के नृसिंह मंदिर में भी गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का सम्मान कर भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन में भाग लिया। वहीं उरदैन स्थित ओम शिव हनुमान मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु वंदन, भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। तीनों मंदिरों में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा का सम्मान करते हुए भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर ओम दास महाराज कमलेश प्रजापत जीतेन्द्र शर्मा रुक्मणी देवी गोविन्द सैन आदि मौजूद थे
फोटो जहानगर मोरडा गांव में गोवर्धन मन्दिर पर 56 भोग की सजाई झांकी