23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Fire: जयपुर में आधी रात लग्जरी कार शोरूम में लगी भीषण आग, आधा दर्जन महंगी कारें और एसेसरीज जलकर राख

Luxury Car Showroom Fire: राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में मंगलवार देर रात लग्जरी कारों के एक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी करीब आधा दर्जन कारें इसकी चपेट में आ गईं।
2 min read
Google source verification
jaipur fire

लग्जरी कार शोरूम में लगी आग। फोटो: पत्रिका

Jaipur Sitapura Fire: जयपुर। राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में मंगलवार देर रात लग्जरी कारों के एक शोरूम में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी करीब आधा दर्जन कारें इसकी चपेट में आ गईं। इसके अलावा शोरूम में रखी लाखों रुपए की कार एसेसरीज भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शोरूम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब तक आग शोरूम के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी।

कई किलोमीटर दूर तक आसमान में धुएं का गुबार

दमकलकर्मियों ने तत्काल पानी की बौछार शुरू की और आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि शोरूम से निकलने वाला गहरा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आग और धुएं के वीडियो भी बनाए, जो बाद में स्थानीय स्तर पर शेयर किए गए।

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लगातार पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं, जिससे आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोका जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

दिन में जयपुर के एक मॉल में लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित एक मॉल में दोपहर करीब 2 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग लगते ही मॉल में काम कर रहे लोग सतर्क हो गए और मॉल की बिजली सप्लाई बंद कर दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल​कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग