जयपुर

चेंजमेकर ने दिया मंच, कहा-पत्रिका की इस मुहिम में साथ रहेंगे खड़े

चेंजमेकर अभियान के तहत विद्याधर नगर और आगरा रोड पर की परिचर्चा
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 3:30 PM IST
Jaipur News

जयपुर . राजस्थान पत्रिका के 'स्वच्छ करें राजनीति अभियान के तहत रविवार को विद्याधर नगर में युवा चेंजमेकर्स आगे आए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। महाअभियान से जुड़कर युवाओं ने राजनीतिक के परिदृश्य पर मंथन किया। इसके अलावा विद्याधर पत्रिका कार्यालय में जुटे वभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाअभियान से जुड़कर वे समाज में इसके लिए जनजागरण करेंगे। वहीं, नया जयपुर पत्रिका की ओर से गोपाल महल गार्डन में परिचर्चा का आयोजन किया। यहां परिचर्चा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, अधिवक्ता और छात्रों सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने अभियान की सराहन करते हुए इसमें जुडऩे का संकल्प लिया।

यूं दिए प्रश्नों के जबाव...

- क्या आपको लगता है आज की राजनीति कुछ चंद लोगों की वजह से मुद्दों से हट गई है?

उत्तर : हां, आज की राजनीति में स्वच्छता की जरूरत है और इसको सही दिशा में ले जाने के लिए पत्रिका ने मंच दिया है।

- राजनीति में आपको सबसे ज्यादा क्या परेशान करती है?

उत्तर : भ्रष्टाचार, जातिवाद और साम्प्रदायिकता।

- आपको चेंजमेकर चुना जाता है तो किस मुद्दे पर काम करेंगे?

उत्तर : शिक्षा और स्टार्टअप्स को बढ़ावा तथा जातिवाद और धर्म की राजनीति दूर करने पर।

- क्या आप पत्रिका के इस अभियान में साथ हैं?

उत्तर : हां हम इससे प्रेरित हैं, अन्य साथियों को भी जोडेंंगे। स्वच्छ छवि के लोगों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
महाअभियान के तहत विद्याधर नगर पत्रिका कार्यालय में आयोजित परिचर्चा में विभिन्न समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक स्वच्छता की तरफ कदम बढाए हैं, यह स्वागत योग्य है। स्वच्छ छवि के व्यक्ति को समाज व आमजन की ताकत पर राजनीति में आगे लाएंगे।

स्वच्छता की ओर कदम

विद्याधरनगर

महाअभियान के तहत विद्याधर नगर में युवा चेंजमेकर्स ने परिचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थी एप से जुड़े और कहा कि वें महाअभियान में पत्रिका के साथ हैं। चर्चा में श्वेता यादव, विकास, अंकित, जय सिंह, प्रदीप, अफजल ने भी अपने विचार रखे।

ये हुए चर्चा में शामिल

मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, सुशील गुप्ता, पवन गोयल, महेन्द्र गोयल, एडवोकेट मनोज राठौड़, किशन अग्रवाल, अग्रवाल समाज के महामंत्री गोविन्द अग्रवाल, विप्र फाउंडेशन विद्याधर नगर के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, बजरंग शर्मा।

शुद्धीकरण के लिए बढ़ाएं कदम

आगरा रोड

महाअभियान के तहत नया जयपुर पत्रिका की ओर से प्रयास फाउंडेशन के साथ गोपाल महल गार्डन में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने राजनीति के शुद्धीकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के कर्णधार हैं और उन्हें देश के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए राजनीति में आगे आना होगा।

ये हुए चर्चा में शामिल

रामावतार अग्रवाल, रामजीलाल सैनी, सुभाष शर्मा, दिनेश जागा, रामगोपाल मीणा, बाबूलाल गुप्ता, रोहित व्यास, सुखपाल, राजेंद्र, हाजी जाकिर, जितेंद्र झा, संजय, देवेंद्र, राधिका, मोनिका शर्मा, मोहित, पपलेश, रोहित, पवन कुमार, हरलाल, दुर्गेश उपस्थित थे।

Published on: