
पेयजल संकट
झझू. निकटवर्ती ग्राम पंचायत दासौड़ी पर पेयजल की आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। पंचायत मुख्यालय पर तीन तीन नलकूप होने पर भी ग्रामवासी पेयजल के लिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तीन में से दो नलकूप लम्बे समय से नकारा हैं जबकि तीसरे नलकूप में कम पॉवर की मोटर होने से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।
वार्ड पार्षद सवाईदान, लालाराम कुम्हार प्रभुदान एवं मोहनदान आदि का कहना है कि पंचायत मुख्यालय पर लगभग एक हजार घरों की आबादी व गौवंश के लिए पेयजल की आपूर्ति करने के लिए अनावश्यक धन का व्यय एवं परेशानियों से रुबरु होना पड़ रहा है।
प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कनिष्ठ अभियन्ता कुलदीपसिंह का कहना है कि पंचायत मुख्यालय पर दो नलकूप तकनीकी कारणों के कारण बन्द है जिन्हें सोमवार तक आरम्भ कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान
श्रीडूंगरगढ़. कस्बे में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट की स्थिति शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति एक दिन छोड़ कर दी जा रही है। तब से हालात और अधिक बिगड़ गए है। लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही थी और टैंकर मंगवा कर पानी की पूर्ति करनी पड़ती थी।
पिछले दिनों जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के सहायक अभियन्ता ने आदेश देकर सभी जलस्रोतों से पानी की आपूर्ति एक दिन छोड़ कर एकान्तर कर दी। इससे समस्या और अधिक बढ़ गई। अब यहां विभाग की तरफ से होने वाली सप्लाई दो दिनों से हो रही है और उसका समय भी कम कर दिया गया। इन सब हालात के चलते पानी की समस्या दिनों दिन बढऩे लगी है। कस्बेवासियों ने जलदाय विभाग को आपूर्ति में सुधार करने का आग्रह किया है।
साठिका संघर्ष समिति का धरना २१वें दिन भी जारी
नोखा साठिका संघर्ष समिति के तत्वावधान मंे चल रहा धरना रविवार को २१वें दिन भी जारी रहा। समिति के अध्यक्ष डूंगरराम सुथार ने बताया कि रविवार को धरनास्थल पर मनीराम दिलोइया, बाबूलाल सुथार, बद्रीराम देशनोक, पूनमचंद, संयोजक मगनाराम केड़ली, चूनाराम, खेमाराम, शंकरलाल, हड़मानाराम, सूरजाराम आदि मौजूद रहे।
Published on:
16 Apr 2018, 3:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.