जयपुर

Diwali 2024: दिवाली पर इस थीम पर सजेगा जयपुर का बाजार, 7 दिन तक रहेगा जगमग

Diwali 2024: इस बार बाजार 5 से 7 दिन तक जगमग होंगे। बाजारों को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Oct 15, 2024
Feature image
file photo

जयपुर। दिवाली पर बाजारों में सामूहिक सजावट को लेकर काम शुरू हो गया है। इस बार बाजार 5 से 7 दिन तक जगमग होंगे। बाजारों को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा है। उधर, व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन से अनुमति मिली तो रात 2 बजे तक रोशनी करेंगे।

चांदपोल बाजार

चांदपोल बाजार को कैंडल थीम पर सजाया जा रहा है। बाजार में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लाइटिंग होगी। बाजार में छोटी चौपड़ पर मिस्र का पिरामिड देखने को मिलेगा।

एमआइ रोड

एमआइ रोड को राइजिंग राजस्थान थीम पर सजाया जा रहा है। विधिवत लाइट का स्वीच ऑन 28 अक्टूबर को होगा। रोशनी 3 नवंबर तक रहेगी। पांच बत्ती पर दीपकों की जगमगाहट नजर आएगी।

चौड़ा रास्ता

यहां हैरिटेज लुक नजर आएगा। राजस्थानी थीम पर बाजार को सतरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। बाजार में श्रीराम भी दर्शन देते नजर आएंगे।

लोग रात तक रोशनी देख पाएंगे

बाजार में रोशनी देर तक रहेगी तो अधिक लोग देख पाएंगे। इससे भीड़ भी एक साथ बाजार में नहीं आएगी। लोग रात तक रोशनी देख पाएंगे। पुलिस प्रशासन से इस बारे में चर्चा करेंगे।
-सुभाष गोयल, अध्यक्ष जयपुर व्यापार महासंघ

धनतेरस से दिवाली तक रात दो बजे तक रोशनी

धनतेरस से दिवाली तक रात दो बजे तक रोशनी की अनुमति के लिए प्रशासन से आग्रह किया जाएगा, जिससे लोग रात तक रोशनी देख पाएंगे।
-सुरेश सैनी, महामंत्री जयपुर व्यापार महासंघ

Updated on:
15 Oct 2024 07:57 am
Published on:
15 Oct 2024 07:48 am