
जयपुर। दीपावली अवकाश शुरू होने में अब बस एक दिन शेष रह गया है। स्कूलों व कॉलेजों में कल से यानी 27 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हो जाएगा। इसकी घोषणा पूर्व में ही हो चुकी है।
शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग के अनुसार सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक रहेगा। हालांकि राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अवकाश 25 व 26 अक्टूबर को भी रहा है। इन दो दिनों में शिक्षकों के लिए शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में बच्चों के अवकाश 25 अक्टूबर से ही शुरू हो गए थे।
इधर कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के अनुसार सरकारी व निजी कॉलेजों में दीपावली अवकाश 27 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक कुल आठ दिन रहेगा।