जयपुर

Bhankrota LPG Blast: बस से उतरा तो आग छूती हुई निकली, ऐसे लगा जैसे मौत आ गई, दीवान ने बयां किया आंखों देखा हाल

जयपुर में हादसे का शिकार हुई उदयपुर की बस में सवार एक पैसेंजर ने आंखों देख हाल बयां किया। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने खुद की जान कैसे बचाई।
less than 1 minute read
Dec 22, 2024
Diwan-Singh-1

Jaipur LPG Tanker Blast: जयपुर में हादसे का शिकार हुई उदयपुर की बस में सवार एक पैसेंजर ने आंखों देख हाल बयां किया। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने खुद की जान कैसे बचाई। बता दें कि उदयपुर की बस में हादसे के वक्त चालक-परिचालक सहित 34 लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौत हो गई। वहीं, 7 जने झुलस गए थे।

200 फीट पर रहने वाले दीवान सिंह ने बताया कि वो कार ड्राइवर है और हादसे वाले दिन उदयपुर से स्लीपर बस में सवार होकर जयपुर आ रहा था। हादसे के वक्त बस खड़ी थी, इसी दौरान बस के पहियों में आवाज आई।

उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर पहले होने की वजह से आग ही आग दिख रही थी। इस पर वह बस के दरवाजे से उतरा तो आग की भभक उसे छूती हुई निकल गई। उसने कुछ नही देखा और वहां से भाग छूटा। आग से बस पूरी तरह जल चुकी थी। ऐसा लगा जैसे उसने मौत को हरा दिया हो।

Updated on:
22 Dec 2024 02:39 pm
Published on:
22 Dec 2024 02:39 pm
Also Read
View All
राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब अमृत भारत एक्सप्रेस बनकर दौड़ेगी मंडोर ट्रेन; मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Jaipur: पेटीज खाने के बाद जान गंवाने वाले प्रिंस के 18वें ​बर्थडे पर मां-बहन और दोस्तों की आंखों से छलके आंसू, स्कूल गेट जलाईं मोमबत्तियां

राजस्थान विद्या संबल योजना: सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी के 638 पदों पर भर्ती, देखें ब्लॉक-वार सीटें और आवेदन प्रक्रिया

जयपुर शहर के बीच का रोडवेज बस स्टॉपेज बंद क्यों? राजस्थान हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव से मांगा स्टेटस

महिलाओं को पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा, ‘रक्षा का वचन’ अभियान के तहत जागरूकता