12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रच दिया इतिहास: BWF सुपर 100 चैंपियंस में नाम दर्ज करवाने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बने संस्कार

Jodhpur News: जोधपुर के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी संस्कार सारस्वत ने गुवाहाटी मास्टर्स टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स फाइनल में कमाल कर दिया। वे राजस्थान के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिसने BWF विश्व सुपर 100 टाइटल जीता

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Akshita Deora

image

अंकित साई

Dec 08, 2025

Sanskar-Sarswat

फोटो: सोशल मीडिया

Badminton Player Sanskar Sarswat: राजस्थान के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी संस्कार सारस्वत ने कमाल कर दिया। उन्होंने BWF सुपर 100 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही संस्कार BWF सुपर 100 स्तर पर चैंपियन बनने वाले राजस्थान के पहले खिलाड़ी बन गए।

फाइनल में दमदार जीत

फाइनल मुकाबले में संस्कार का सामना कर्नाटक के मिथुन मंजूनाथ से हुआ। लगभग 50 मिनट चले इस रोमांचक मैच में उन्होंने 21-11, 17-21 और 21-13 से जीत हासिल की। मैच की शुरुआत से ही संस्कार एग्रेसिव नजर आए और अंत तक बरकरार रखते हुए जीत गए।

ये मेरे करियर की सबसे बड़ी जीत: संस्कार

जीतते ही संस्कार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा 'ये मेरे करियर की सबसे बड़ी कामयाबी है। कभी सोचा नहीं था कि पहला इंटरनेशनल खिताब सुपर 100 स्तर पर आएगा। इतने बड़े खिलाड़ियों के बीच यह जीत मेरे लिए बेहद खास है।' संस्कार की इस ऐतिहासिक जीत से राजस्थान के बैडमिंटन फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।