जयपुर

दिया कुमारी ने फिर खोला पिटारा, जयपुर के लिए कर दी ये बडी घोषणाएं

Jaipur News : विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान मंगलवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जयपुर जिले के लिए भी कई घोषणाएं कीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2024, 10:10 AM IST
Feature image

राजस्थान विधानसभा में बजट बहस पर जवाब के दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने करीब एक घंटे तक विपक्ष पर निशाना साधा और कई नई घोषणाएं भी कीं। दिया कुमारी ने कहा कि यह दूरगामी सोच का बजट है। यह बजट पांच साल का नहीं है। यह बजट विकसित राजस्थान का बजट है। डबल इंजन की सरकार है। अब राजस्थान में काम होंगे। हम इसी सरकार में प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे और उद्घाटन भी करेंगे। विपक्ष के सदस्य भविष्य में भी वहीं बैठने की आदत डाल लें।

जयपुर जिले के लिए की घोषणाएं

विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान मंगलवार को वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जयपुर जिले के लिए भी कई घोषणाएं कीं। जमवारामगढ़ से चौमुखा वाया पापड़ होते हुए बैनाड़ा मोड़/आगरा रोड तक 30 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण, चाकसू में पुराने नेशनल हाईवे-12 का मय डिवाइडर सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण होगा।

इसके अलावा कोटखावदा मोड़ से बायपास एवं गरूड़वासी तिराहा से बायपास तक कुल 21 किलोमीटर पर निर्माण कार्य होगा। इस पर 38 करोड़ 52 लाख रुपए व्यय होंगे। सीकर रोड पर जैतपुरा से जयसिंहपुरा बायपास का निर्माण होगा। इस पर 130 करोड़ रुपए की लागत आएगी। राजधानी के दिल्ली बायपास स्थित तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा में विकास कार्य करवाए जाएंगे। चौमूं के जैतपुरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। इसके अलावा कोटखावदा में कृषि उपज मंडी की स्थापना होगी।

Updated on:
17 Jul 2024, 10:10 AM IST
Published on: