जयपुर

नई पर्यटन इकाई नीति जल्द होगी लागू, दिया कुमारी बोलीं- हमारा लक्ष्य राजस्थान को पर्यटन में नम्बर वन राज्य बनाना

Rajasthan News: डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नम्बर एक राज्य बनाएं।

2 min read
Sep 19, 2024

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व रवि जैन की उपस्थिति में गुरुवार को पर्यटन भवन पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि आज बैठक में राजस्थान की नई पर्यटन (यूनिट पॉलिसी) इकाई नीति पर चर्चा की गई है। राजस्थान पर्यटन इकाई नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे जल्दी ही राज्य में लागू किया जाएगा।

दिया कुमारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में नम्बर एक राज्य बनाएं। राजस्थान में पर्यटन के विभिन्न अवसर हैं। हम राजस्थान में पर्यटन का बेहतरीन माहौल तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। ताकि यहां अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आएं। चाहे पर्यटक वेडिंग के लिए राजस्थान आएं चाहे रूरल ट्यूरिज्म के लिए आएं, चाहे इको ट्यूरिस्म के लिए आएं, चाहे वो वाइल्ड लाइफ ट्यूरिस्म लिए आएं या फिर घूमने फिरने के लिए आएं।

देशी- विदेशी पर्यटकों को मिले शानदार पर्यटन अनुभव

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं कि राजस्थान आने वाले देशी- विदेशी पर्यटकों को शानदार पर्यटन अनुभव मिले। उन्हें यहां सभी आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले, सुरक्षा मिले, सफाई मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा- "जयपुर शहर की चार दिवारी की विरासत को संरक्षण और यहां पर्यटन विकास के लिए मैंने अभी पिछले दिनों दौरा भी किया है। हम यूडीएच, विद्युत विभाग तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय से जयपुर और राजस्थान में पर्यटन की बेहतरीन सुविधाएं विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं।"

नई पर्यटन नीति से मिलेंगे ये फायदे

नई पर्यटन नीति के तहत राज्य में ईज ऑफ बिजनेस को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें पर्यटन से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों को सरल और सुविधाजनक बनाने के प्रयास होंगे साथ ही, राज्य में सड़कों, रेल और हवाई सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटकों के लिए बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित हो सके।

Published on:
19 Sept 2024 08:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर