जयपुर

Ghoomar Festival: साढे़ तीन फीट लंबी इस लड़की की फैन हुईं डिप्टी सीएम, वीडियो शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

Ghoomar Festival: उदयपुर की 20 वर्षीय दिव्यांग युवती 'दिया श्रीमाली' ने अपनी नृत्य कला से डिप्टी सीएम दीया कुमारी का भी मन मोह लिया। श्रीमाली का नृत्य देखने के बाद डिप्टी सीएम खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए दिया की सराहना की।

2 min read
Nov 21, 2025
घूमर फेस्टिवल में नृत्य करती दिया श्रीमाली (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। प्रदेश के सात संभागों में आयोजित भव्य 'घूमर महोत्सव' में इस बार वह चेहरा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसने अपने उत्साह और लगन से हर किसी को प्रेरित किया। उदयपुर की 20 वर्षीय दिव्यांग युवती 'दिया श्रीमाली' मात्र साढ़े तीन फीट लंबी हैं और जिनके हाथ सामान्य से छोटे हैं। उन्होंने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से पूरे पंडाल में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। उनकी नृत्य अभिव्यक्तियों और आत्मविश्वास को देखकर दर्शक भी दंग रह गए

घूमर महोत्सव का यह आयोजन इस बार खास रहा, क्योंकि घूमर नृत्य के इस समूह ने 'एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी स्थान बनाया। हजारों प्रतिभागियों के बीच दिया का प्रदर्शन सबसे अलग नजर आया। उदयपुर के मीरा गर्ल्स कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा दिया बचपन से ही नृत्य की शौकीन रही हैं। अपने छोटे हाथों और जुड़ी हुई उंगलियों के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। मोबाइल पर वीडियो देखकर सीखे गए नृत्य ने आज उन्हें नई पहचान दिला दी है।

ये भी पढ़ें

Ghoomar Mahotsav: राज्य स्तरीय घूमर महोत्सव का धमाकेदार आयोजन, जोधपुर-जयपुर ने मारी बाजी, 3.38 लाख का मिला पुरस्कार

डिप्टी सीएम ने पोस्ट में क्या लिखा ?

दिया की शानदार प्रस्तुति ने राज्य सरकार की डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी को भी प्रभावित किया। उन्होंने दिया श्रीमाली का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- 'जब जज़्बा नृत्य बन जाए, तो कदम खुद कहानी लिखते हैं।' वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोग दिया के साहस और प्रतिभा की प्रशंसा कर रहे हैं।

दिया श्रीमाली ने दी मनमोहक प्रस्तुति

घूमर महोत्सव के मंच पर दिया ने राजस्थानी गीत 'नैना रा लोभी पावणा' पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके द्वारा दिखाए गए भाव, मुद्राएं और तालमेल देखने वालों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं था। दिया का कहना है कि इस मंच ने उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान दी है और वह आगे एक बेहतरीन कलाकार के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं। अपने छोटे कद के बावजूद वह रोजमर्रा के हर काम सामान्य लड़कियों की तरह करती हैं और खुद को लगातार प्रेरित करती रहती हैं।

Updated on:
23 Nov 2025 04:08 pm
Published on:
21 Nov 2025 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर