जयपुर

Alert… राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना, 1476 पदों के लिए आवेदन की घड़ी अंतिम चरण में

1476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2024, 8:45 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी के माध्यम से चिकित्सक शिक्षकों के 1476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर है। अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी दस्तावेज सहित चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में 25 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक जमा करवा सकेंगे।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी ने चिकित्सक शिक्षकों के 1476 पदों पर आवेदन के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें विभिन्न विभागों के लिए प्रोफेसर के 246 पद, एसोसियेट प्रोफेसर के 565 पद एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 665 पद शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान मेडिकल एज्युकेशन सोसायटी मेडिकल टीचर्स (रिक्रूटमेंट, प्रमोशन एवं पे) रूल्स-2024 के तहत वेतन-भत्ते देय होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर राजमेस के माध्यम से कार्यरत चिकित्सक शिक्षकों की वेतन विसंगति में सुधार की बहुप्रतीक्षित मांग को राज्य सरकार ने पूरा किया था। इसके तहत अब नए चिकित्सक शिक्षकों को चिकित्सा शिक्षा सेवा नियम-1962 के अनुसार वेतन-भत्तों का लाभ मिल सकेगा।

Updated on:
23 Oct 2024, 8:45 PM IST
Published on: