Rajasthan Congress New Appointments 2026: माना जा रहा है कि आगामी निकाय चुनाव और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से डोटासरा का यह कदम मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इस सूची में पुराने वफादारों और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
Rajasthan Congress New Appointments 2026: राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में संगठन को नई धार देने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को संगठनात्मक नियुक्तियों की एक नई सूची जारी करते हुए 13 नगर अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है।
माना जा रहा है कि आगामी निकाय चुनाव और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से डोटासरा का यह कदम मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इस सूची में पुराने वफादारों और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, सबसे ज्यादा नियुक्तियां अलवर जिले में की गई हैं, जहाँ 5 नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा ग्रामीण, डीडवाना-कुचामन और जोधपुर जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार, संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले इन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है: