17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Bhajan Lal visit to Delhi : सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से राजस्थान में बढ़ी हलचल, जानें इन तीन दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों से क्या कहा?

CM Bhajan Lal visit to Delhi : राजस्थान के सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे के बाद हलचल बढ़ गई है। सीएम भजनलाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की। इसके बाद से राजस्थान में कुछ बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं!

2 min read
Google source verification
CM Bhajan Lal visit to Delhi created a stir in Rajasthan Know what was said to these three senior Union Ministers

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राजस्थान के सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

CM Bhajan Lal visit to Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर रात नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात को विभिन्न राज्यों में चुनाव घोषणा और प्रदेश में संभावित राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़ कर देखा जा रहा है।

सीएम भजनलाल की ओर से देर रात सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि अमित शाह से मुलाकात के दौरान राजस्थान के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा प्रदान करता है। दोनों के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय बातचीत हुई। सीएम भजनलाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मिले थे।

केंद्र से हरसंभव सहयोग का भरोसा - जेपी नड्डा

सीएम भजनलाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ लगभग 1 घंटे तक बैठक की। जिसमें राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर फोकस रहा। सीएम भजनलाल ने आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का रोडमैप साझा किया, जिस पर जेपी नड्डा ने केंद्र की ओर से हरसंभव तकनीकी और आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया।

सी.आर. पाटिल से मिले सीएम भजनलाल

फिर सीएम भजनलाल ने केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सी.आर. पाटिल के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। सीएम भजनलाल ने बैठक की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि नई दिल्ली में आज माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की।

इस अवसर पर उन्हें जन्मदिवस की आत्मीय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान प्रदेश की महत्वाकांक्षी 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' एवं 'जल जीवन मिशन' की प्रगति पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा संकल्प है कि राजस्थान के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो। सीएम ने केंद्र के समक्ष प्रदेश के विकास से जुड़े कई लंबित मुद्दे भी रखे, ताकि परियोजनाओं को गति मिल सके।