जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट में अंडरवियर में छिपाकर लाया 2.18 करोड़ का सोना, तस्कर को DRI ने दबोचा

डीआरआइ सूत्रों ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी की बड़ी वजह यह है कि यहां दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट के मुकाबले सुरक्षा जांच मानक कम है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2025, 8:51 PM IST
Gold smuggling
एयरपोर्ट पर बरामद सोना। फोटो- पत्रिका

जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) ने सऊदी अरब के जेद्दा से आए एक यात्री को 1.949 किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोना अंडरवियर में पेस्ट के रूप में छिपाया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.18 करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एक दिन पहले पकड़ा 15.75 किलो गांजा

डीआरआइ ने 11 सितंबर को भी दिल्ली निवासी एक यात्री को जयपुर एयरपोर्ट पर 15.75 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) के साथ पकड़ा था, जिसका बाजार मूल्य 15.7 करोड़ रुपए बताया जाता है। बैंकॉक से आए इस यात्री को एनडीपीएस कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

यह वीडियो भी देखें

इसलिए बढ़ रही सोना तस्करी

डीआरआइ सूत्रों ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी की बड़ी वजह यह है कि यहां दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट के मुकाबले सुरक्षा जांच मानक कम है। इसके अलावा राजस्थान में सोने की खपत भी काफी ज्यादा है। अकेले जयपुर में त्योहारी सीजन में करीब 50 से 60 किलो सोने की डिमांड रहती है।

Updated on:
13 Sep 2025, 8:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण के बाद भाजपा-कांग्रेस ने तेज की चुनावी रणनीति, दोनों ही दलों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Panchayat Election: ‘पंचायत टिकटों के मालिक हैं विधायक, संगठनों-कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो’, टिकट वितरण पर भड़के कांग्रेस नेता सीताराम लांबा

Bikaner House News: अचानक क्यों सुर्ख़ियों में है रॉबर्ट-प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का ‘बीकानेर हाउस’ विवाद?