जयपुर

Jaipur: बीसलपुर सिस्टम ठप होने से पेयजल संकट, 2 दिन नहीं आएगा पानी, 31 मार्च सुबह मिलेगा पानी, जानें पूरा शेड्यूल

Bisalpur pipeline leakage: जयपुर शहर के बाशिंदों को अगले 2 दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर सिस्टम की सूरजपुरा से जयपुर तक बिछी 2300 एमएम की पाइप लाइन में सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से 26 किलोमीटर जयपुर की तरफ लाइन में लीकेज सामने आया है।

2 min read
Mar 28, 2026
बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज से जयपुर में दो दिन जलापूर्ति ठप, पत्रिका फोटो

Bisalpur Pipeline Leakage: जयपुर शहर के बाशिंदों को अगले 2 दिन पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शहर में पानी की ​खपत भी बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर सिस्टम की सूरजपुरा से जयपुर तक बिछी 2300 एमएम की पाइप लाइन में सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से 26 किलोमीटर जयपुर की तरफ लाइन में लीकेज सामने आया है।

लाइन के लीकेज की मरम्मत के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक बीसलपुर सिस्टम के शटडाउन की घोषणा की है। इसके बाद 31 मार्च को सुबह से शहर को बीसलपुर सिस्टम से सप्लाई शुरू होगी। यानि करीब 60 घंटे बाद मंगलवार सुबह से शहर की 50 लाख की आबादी को बीसलपुर सिस्टम से पानी मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur: पेयजल संकट से बड़ी राहत; बीसलपुर बांध से 3 पैकेज में बढे़गी सप्लाई, 7.5 करोड़ लीटर ज्यादा पानी, मल्टीस्टोरी प्रोजेक्ट्स को मिलेगा फायदा

37 हजार लोगों के हिस्से का पानी हो रहा था बर्बाद

मिली जानकारी के अनुसार लाइन में लीकेज बीते एक साल से था और इंजीनियरों के अनुसार रोजाना 50 लाख लीटर पानी यानी 37 हजार लोगों के हिस्से का पानी बर्बाद हो रहा था। लेकिन लाइन के रखरखाव पर प्रतिमाह 35 लाख रुपए का भुगतान उठा रही फर्म भी चुप्पी साधे बैठी थी। पाइप लाइन में संभावित बड़े लीकेज को रोकने और वर्तमान में हुए लीकेज को ठीक करने के लिए शटडाउन लेना बेहद जरूरी हो गया। जिसके कारण जयपुर शहर में शनिवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक शटडाउन रहेगा। हालांकि ​जलदाय अधिकारियों ने समय से पूर्व काम पूरा होने पर बीसलपुर से जयपुर को सप्लाई शुरू करने की बात कही है।

60 घंटे के शटडाउन का ये है शेडयूल

  • 28 मार्च रात 8 बजे से सूरजपुरा प्लांट बंद होगा
  • 29 मार्च रविवार-शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी
  • 30 मार्च सोमवार-शहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी
  • 31 मार्च मंगलवार-सुबह से शहर में सप्लाई शुरू होगी

अपील…जरूरतों के हिसाब से पानी का करें स्टोरेज

अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी पेयजल जरूरतों के हिसाब से पानी एकत्रित कर लें। शहर में रूटीन पेयजल सप्लाई नहीं होने की स्थिति में शहरवासी किफायत से पानी का उपयोग करें।

जिम्मेदार ये बोले…

लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा था और इसकी मरम्मत बेहद जरूरी थी। क्योंकि इस लीकेज की सप्लाई पर गर्मी में विपरीत प्रभाव आता। तय शेड्यूल के हिसाब से 24 घंटे में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। शटडाउन के दौरान नलकूपों से शहर की पेयजल व्यवस्था सुचारू रखी जाएगी।

  • अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयपुर

ये भी पढ़ें

Jaipur: डिजिटल अरेस्ट कर 83 वर्षीय वृद्धा से 80 लाख ठगे, ठग ने ही दिया 10 लाख में समझौते का ऑफर

Updated on:
28 Mar 2026 06:48 am
Published on:
28 Mar 2026 06:47 am
Also Read
View All

अगली खबर