जयपुर

New District in Rajasthan: इन 19 जिलों में पहले खुलेंगे शिक्षा विभाग के कार्यालय

New District in Rajasthan: प्रदेश में नवसृजित 19 जिलों में शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से आदेश जारी कर पाबंद कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2023, 5:38 PM IST
ashok-gehlot-accused-pm-modi-of-dictatorship-sought-answer-to-this-question
ashok gehlot : सीएम गहलोत ने कहा पीएम मोदी मुझे इस बात का दुख है, उधर लोग बोले बात तो सही है !

New District in Rajasthan: प्रदेश में नवसृजित 19 जिलों (19 new district in rajasthan) में शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय खोले जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल की ओर से नवसृजित जिलों के मुख्यालय वाले ब्लॉक में पदस्थापित मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी कर पाबंद कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी हाल ही में नियुक्त किए गए जिले के विशेषाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नए जिलों में विभाग के कार्यालय स्थापित करने तथा उन कार्यालयों में पदसृजन तथा भूमि-भवन व कार्यालय से संबंधित समस्त प्रक्रिया करते हुए नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजें। विभाग के मौजदा संरचनात्मक ढांचे के अनुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर उपनिदेशक स्तर के एक अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के दो अधिकारियों के पद सृजित है जबकि मंत्रालयिक कार्मिकों की संख्या अलग है।

निदेशक के आदेश के बाद अब नवसृजित जिलों में शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय जल्द खोले जाने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश में 19 नए जिले खोलने की घोषणा की थी। नवसृजित जिलों में गत 15 मई को विशेषाधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई है।

Published on: