जयपुर

Eid Special : ईद की मिठास दोगुनी कर देगा मुज़ाफर का स्वाद, घर पर ऐसे बनाएं

हम आपको सेवई के एक प्रकार मुज़ाफर को बनाने का तरीका बता रहे हैं। कई जगह इस सेवई को चाशनी वाली सेवई (muzaffar recipe) भी कहा जाता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 10:38 AM IST
muzaffar_recipe.png
muzaffar recipe

Eid Special Recipie: ईद के मौके पर मुसिलमों द्वसरा तरह-तरह के खास पकवान बनाकर खाए जाते हैं। मीठे में लोग कई तीह की डिश बनाते हैं। वैसे तो ईद के लिए सेवई मशहूर हैं, लेकिन अलग-अलग क्षेत्र में ये अलग-अलग तरह से बनाई जाती हैं और इनके नाम भी इसी के आधार पर विभिन्न होते हैं। हालांकि, इन सबको बनाने के लिए सेवई का ही इस्तेमाल किया जाता है। यहां हम आपको इसी सेवई के एक प्रकार मुज़ाफर को बनाने का तरीका बता रहे हैं। कई जगह इस सेवई को चाशनी वाली सेवई (muzaffar recipe) भी कहा जाता है। हालांकि, बनाने के तरीके में कुछ फर्क भी होता है। तो आइये जानते हैं मुज़ाफर (muzaffar) बनाने का आसान तरीक।

मुजाफर बनाने के लिए सामग्री (muzaffar recipe ingredients)
3 कप पानीए 2 कप चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर, 1 छोटा चम्मच केवड़ा, खाने वाला रंग, 2 बड़े चम्मच घी, 2.3 बड़े चम्मच बादाम, 2.3 बड़े चम्मच काजू, 2.3 बड़े चम्मच किशमिश, 2.3 बड़े चम्मच नारियलए 1.2 कप घी, 300 ग्राम सेंवई, 200 ग्राम खोया।

ऐसे बनाएं चाशनी (muzaffar Chasni)
एक पैन में 3 कप पानी, 2 कप चीनी, 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडरए 1 छोटा चम्मच केवड़ा और खाने वाला रंग डालकर पकाएं। इसे हमें केवल तब तक के लिए पकाना है, जब तक की चीनी घुल न जाए। इसे एक या दो तार की चाशनी नहीं बनाना है।

भूनकर रखें ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits Fry)
इसके बाद एक पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और बादाम, काजू, किशमिश और नारियल डालकर भूनें। इन्हें हलका फ्राई करना है। फिर इसे एक कटोरी में निकालकर रख लें।

सेवई ऐसे करें फ्राई (Seviyan Fry)
इसके बाद इसी पैन में 1.2 कप घी डालकर गर्म करें। फिर सेवई डालकर फ्राई करें। मुज़ाफर के लिए हम बनारसी सेवई का इस्तेमाल करते हैं। अगर अक बार में सेवई फ्राई न कर पाएं तो आधी.आधी दो बार भी कर सकते हैं। हल्का गोल्डन रंग और खुशबू आने तक इन्हें फ्राई करें। सेवई भुनने के बाद इसमें चाशनी डालें। इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स और खोए को कद्दूकस करके डाल दें। फिर इसे मिक्स करके ढक दें। दो से तीन मिनट के लिए इसे ढककर पकाएं। तय समय बाद गैस बंद कर दें लेकिन पैन को खोलें नहीं। 10 मिनट बाद सेवई चाशनी को सोख लेगी। लो जी अब आपका टेस्टी मुज़ाफर तैयार है।

Published on: