30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Makhana Namkeen : मखाने की नमकीन खाते ही खुश हो जाएगी तबीयत, जानिए बनाने का आसान तरीका

Makhana Namkeen: मार्केट में मिलने वाली नमकीन को फ्रेश रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Jun 2023, 1:22 PM IST

makhana_namkeen.png

makhana namkeen

Makhana Namkeen: अचानक से भूख लगने पर उसें शांत करने के लिए चाय के साथ अक्सर मार्केट में मिलने वाली नमकीन खाना पसंद किया जाता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली नमकीन को फ्रेश रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ये सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। यदि आप फ्रेश और हेल्दी नमकीन खाना चाहते हैं तो इसें घर पर ही बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर मखाना नमकीन बनाने की विधि।

यह भी पढ़ें: Shahi Gravy: पनीर की सब्जी में आएगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, इस तरीके से बनाएं शाही ग्रेवी

मखाना नमकीन बनाने के लिए सामग्री (makhana namkeen ingredients)
मुरमुरा
पोहा
तेल
करी पत्ता
नारियल ताजा या सूखा
मूंगफली
सूखे मेवे, काजू और बादाम, 5 ग्राम प्रोटीन
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
नमक
काला नमक स्वादानुसार
अमचूर पाउडर
भुने हुए मखाने
मटर नमकीन
चना
चाट मसाला
फूला चौलाई

यह भी पढ़ें: Sattu Chutney : गर्मियों में लू का रामबाण इलाज है सत्तू की चटनी, जानिए कैसे बनाएं ये बिहार स्पेशल चीज

मखाना नमकीन बनाने की विधि (makhana namkeen recipe)
मखाना नमकीन बनाने के लिए मुरमुरा और पोहा को धीमी आंच पर ब्राउन होने तक भून लें। इसके साथ ही मखाना को भी भूनें। इसके बाद आंच पर थोड़ा सा घी गर्म करें और इसमें कड़ी पत्ता के साथ कुछ खड़ा गर्म मसाला डालें, मूंगफली, नारियल के टुकड़े, बदाम और काजू को भून लें। अब इसमें मसालें डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसमें मखाने, मुरमुरे, पोहा मिक्स करें और फिर इस कम आंच पर पकाएं और चलाते रहें। नमकीन तैयार हैए इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करने के बाद महीनों तक रख सकते हैं।