जयपुर

कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन विभाग ने उठाया सख्त कदम, मदन दिलावर को जारी की चेतावनी

Election Department Warned Madan Dilawar : जिला निर्वाचन अधिकारी कोटा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर चेतावनी दी। सख्ती से कहा वैमनस्यता फैलाने वाले बयान नहीं दें।
less than 1 minute read
Election Department Kota Took Strict Action on Congress Complaint issued warning to Madan Dilawar
निर्वाचन विभाग ने मदन दिलावर को चेताया

Election Department Warned Madan Dilawar : कोटा निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को सख्त चेतावनी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी, कोटा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि वह किसी भी प्रकार का कोई ऐसा कार्य अथवा वक्तव्य प्रसारित नहीं करें, जिससे समाज के बीच वैमनस्यता उत्पन्न हो और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो। आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई शिकायतों के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी, कोटा ने यह कार्रवाई की है।

कांग्रेस ने 20 से अधिक शिकायतें दीं

कांग्रेस ने पिछले माह आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्रदेश में निर्वाचन अधिकारियों को 20 से अधिक शिकायतें दीं, जिनमें कार्रवाई नहीं होने को लेकर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने हाल ही चुनाव आयोग के सामने मुद्दा उठाया। इन शिकायतों में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के सात अप्रेल को एक टीवी चैनल पर आए बयान से संबंधित मामला भी शामिल है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
13 May 2024 11:10 am
Published on:
13 May 2024 11:10 am
Also Read
View All
राजस्थान में ‘फहरने’ के बजाए ‘नीचे गिरा’ तिरंगा, झंडारोहण के दौरान दो शर्मसार करने वाली घटनाएं, देखें VIDEO

राजस्थान BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर मांगी माफ़ी, जानिए क्या रही वजह?

‘इलेक्शन मोड’ में राजस्थान BJP, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले 48 ज़िलों में 96 नेताओं को प्रभारी-सह प्रभारी का ज़िम्मा, देखें पूरी सूची

‘होंठ नीले पड़े थे, हॉस्पिटल ले जाते तो जिंदा होता प्रिंस’, जयपुर में छात्र की मौत पर दोस्त ने बताई दर्दभरी दास्तां

खाटूश्यामजी दर्शन को आ रहा परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार; 4 लोगों की मौत