जयपुर

Electricity Connections: दीपोत्सव से पहले 37,000 घरों में पहुंची रोशनी, मात्र 20 दिन में जारी हुए नए बिजली कनेक्शन

Diwali celebration: राजस्थान के बिजली वितरण निगमों का अभियान सफल, हर घर तक पहुंचा उजाला। डिस्कॉम की तेज कार्रवाई से दीपावली बनी खास, आवेदन के एक घंटे में मिला कनेक्शन।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2025, 11:36 PM IST
Electricity Connection
Electricity Connection

Diwali lights: जयपुर। दीपावली से पहले प्रदेश के हजारों घरों में खुशियों की रोशनी फैल गई। राज्य के तीनों विद्युत वितरण निगमों जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम ने विशेष अभियान चलाकर महज 20 दिनों में 37 हजार से अधिक घरेलू बिजली कनेक्शन जारी किए। 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चले इस अभियान के दौरान कुल 37,251 नए कनेक्शन दिए गए। इनमें जयपुर डिस्कॉम ने 17,373, अजमेर डिस्कॉम ने 15,433 और जोधपुर डिस्कॉम ने 4,445 कनेक्शन जारी किए।

अभियान का उद्देश्य था कि दीपावली से पहले अधिक से अधिक परिवारों के घर रोशनी से जगमग हो सकें। डिस्कॉम प्रबंधन ने सभी सर्किल अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि जिन आवेदकों ने डिमांड नोट जमा कर दिए हैं, उन्हें प्राथमिकता से कनेक्शन दिया जाए। नए और लंबित प्रकरणों की दस्तावेज़ जांच, साइट वेरीफिकेशन और अन्य प्रक्रियाएं तेजी से पूरी कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू की जाए।

मुख्यालय की मैटेरियल मैनेजमेंट विंग ने सभी भंडार शाखाओं को पर्याप्त मात्रा में मीटर, केबल और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए। कई सर्किलों में दीपावली की पूर्व संध्या तक भी बिजली कनेक्शन देने का कार्य जारी रहा।

हिंडौन सब डिवीजन में तो निगम ने आवेदन प्राप्त होते ही एक घंटे के भीतर सर्विस लाइन कनेक्शन जारी करने की व्यवस्था की। इसके लिए शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाए गए। टीमों ने मौके पर पहुंचकर मीटर और लाइन लगाकर तुरंत आपूर्ति शुरू कर दी। इसी तरह धौलपुर, राजाखेड़ा और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवेदन के साथ ही कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

जयपुर डिस्कॉम में जयपुर जिला सर्किल दक्षिण ने सर्वाधिक 2,680 घरेलू कनेक्शन जारी किए। इसके अलावा जयपुर सिटी सर्किल नॉर्थ में 1,547, जयपुर सिटी सर्किल साउथ में 1,382, अलवर में 1,412, भरतपुर में 1,334 और डीग में 898 कनेक्शन जारी हुए।

अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र में सीकर सर्किल ने सबसे अधिक 2,555 कनेक्शन जारी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उदयपुर सर्किल में 2,028 और भीलवाड़ा में 1,571 परिवारों को बिजली से जोड़ा गया।

जोधपुर डिस्कॉम में बीकानेर सर्किल आगे रहा, जहां 946 घरेलू कनेक्शन दिए गए। इसके बाद श्रीगंगानगर में 644 और पाली में 624 कनेक्शन जारी हुए।

प्रदेशभर में चलाए गए इस विशेष अभियान ने हजारों परिवारों की दीपावली को वास्तव में “रोशन” बना दिया।

Updated on:
22 Oct 2025, 11:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav Live: बीकानेर में कांग्रेस के मदन चौहान बने ​उप जिला प्रमुख, जानिए किस जिले में कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध