जयपुर

Rajasthan News : सरकारी विभाग पर बिजली विभाग की सख्ती, जयपुर डिस्कॉम ने काटा मिनी स्वास्थ्य भवन का कनेक्शन

Jaipur Discom Action : राजस्थान में अब बिजली विभाग ने सरकारी विभाग पर अपनी नजरें तिरछी कर ली हैं। मिनी स्वास्थ्य भवन का जून और जुलाई का बिजली का 3.83 लाख रुपए का बिल बकाया था। इस पर डिस्कॉम उनका कनेक्शन काट दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 1:59 PM IST
Feature image
Rajasthan News : सरकारी विभाग पर बिजली विभाग की सख्ती, जयपुर डिस्कॉम ने काटा मिनी स्वास्थ्य भवन का कनेक्शन

Jaipur Discom Action :जयपुर डिस्कॉम ने लाखों का बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में अन्य दिनों की तरह कार्मिकों ने काम करना शुरू किया। अचानक पूरे मिनी सचिवालय की बिजली गुल हो गई। कार्मिकों ने पहले तो समझा कि फॉल्ट के कारण बिजली गुल हो गई। लेकिन बाद में पता चला कि मिनी स्वास्थ्य भवन का जून और जुलाई का बिजली का 3.83 लाख रुपए का बिल नहीं भरा। इस वजह से डिस्कॉम इंजीनियरों ने कनेक्शन काट दिया।

मिनी स्वास्थ्य भवन के कक्षों में छाया अंधेरा

बिजली कनेक्शन कटते ही मिनी स्वास्थ्य भवन के कक्षों में अंधेरा हो गया और कार्मिक उमस-गर्मी से परेशान होते रहे। शाम तक बिजली का बिल नहीं भरा जा सका और पूरे दिन मिनी स्वास्थ्य भवन की बिजली गुल रही।

यह भी पढ़े -

दो माह का बिजली बिल बकाया

बिजली इंजीनियरों ने बताया कि मिनी स्वास्थ्य भवन का जून का बिल बकाया था। इसके बाद जुलाई का बिल भी नहीं चुकाया। कनेक्शन काटने का नोटिस दिया तो तीन दिन में बिल भरने की बात अधिकारियों ने कही लेकिन बकाया बिल का भुगतान नहीं किया। इसके बाद बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

यह भी पढ़े -

Updated on:
27 Jul 2024, 1:59 PM IST
Published on: