जयपुर

एलिवेटेड: झालाना बाइपास पर फुल स्टॉप… अब जवाहर नगर बाइपास के बढ़े आसार

झालाना से होते हुए जगतपुरा आरओबी तक प्रवित एलिवेटेड रोड सरकार ब्रेक लगाने की तैयारी में हैं। इसके संकेत नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा में दिए हैं।

2 min read
Feb 28, 2026

जयपुर। शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को लेकर तस्वीर बदलती नजर आ रही है। अब अरण्य भवन से ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाली एलिवेटेड रोड पर सरकार की रुचि दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार झालाना बाइपास पर प्रस्तावित एलिवेटेड प्रोजेक्ट को फिलहाल आगे नहीं बढ़ाने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही अब जवाहर नगर बाइपास पर नए सिरे से योजना बनाने की कवायद तेज हो गई है। पूर्व में जेडीए जवाहर नगर कच्ची बस्ती होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक प्री फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करवा चुका है। उसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए थे।

सदन में मंत्री का जवाब
नगरीय विकास मंत्री ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा

जहां जरूरत, वहां बने
अरण्य भवन से ट्रांसपोर्ट नगर तक एलिवेटेड रोड की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन इस पर जेडीए ने काम शुरू करने की बजाय जगतपुरा की ओर विकल्प चुना, जो फिलहाल ठीक नहीं है।

-कालीचरण सराफ, विधायक (मालवीय नगर)

रोजाना जाम से मिलेगी राहत

जवाहर नगर बाइपास पर एलिवेटेड रोड बनने से ट्रैफिक का दबाव बंटेगा। ट्रांसपोर्ट नगर और झालाना क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्या है। सरकार को स्थानीय हालात को देखते हुए प्राथमिकता तय करनी चाहिए।

- रफीक खान, विधायक(आदर्श नगर)

10 मिनट में विधानी से गांधी सर्किल

वहीं, जेडीए अधिकारियों के तर्क है यदि झालाना बाइपास पर एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव साकार होता है तो शहरवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है। ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में पीक आवर्स में विधानी से गांधी सर्किल तक पहुंचने में 30 से 45 मिनट तक का समय लग जाता है। एलिवेटेड बनने के बाद यही दूरी महज 10 मिनट में तय की जा सकेगी। क्योंकि महल रोड को भी ट्रैफिक लाइट मुक्त करने की कवायद चल रही है।

जवाहर नगर में बनी एलिवेटेड तो क्या होगा फायदा?

-ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अलग कॉरिडोर

-जवाहर नगर, आदर्श नगर और मालवीय नगर क्षेत्र में जाम से राहत

-स्कूल–कॉलेज और दफ्तर जाने वालों के समय की बचत

-ईंधन की खपत में कमी और प्रदूषण में गिरावट

Published on:
28 Feb 2026 07:40 am
Also Read
View All

अगली खबर