
जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल पर गुरुवार को स्टेंडिंग कमेटी की रेल प्रशासन के साथ बैठक हुई। इसमें सांसदों ने रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने और ट्रेनों के ठहराव पर जोर दिया।
सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने लक्ष्मणगढ़, रींगस रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन के दोनों ओर रहवासियों के लिए पैदल पुल बनाए जाने की मांग की। साथ ही गुवाहटी-दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को जयपुर वाया सीकर बढ़ाए जाने की मांग की। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि मेडता जंक्शन व डेगाना स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, रोड़ अंडर ब्रिज में पानी भरने, मावली-मारवाड़ रेल मार्ग के बड़ी लाइन में आमान परिवर्तन और विभिन्न गाडिय़ों के ठहराव और संचालन बढ़ाए जाने के मुद्दे उठााए।
सांसद जसकौर मीणा ने दौसा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, डबल डेकर ट्रेन का ठहराव, बांदीकुई स्टेशन पर आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस का ठहराव देने, पूजा एक्सप्रेस का बसवा में ठहराव देने के साथ दौसा पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश ने सदस्यों की मांग पर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें