
जोधपुर. भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर देवेंद्र जोशी को सौंपी गई है। यह घोषणा होते ही जिलाध्यक्ष के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस गुरुवार को खत्म हो गया।
करीब 11 माह पूर्व विधानसभा चुनाव परिणाम अनुकूल नहीं होने पर जोशी को इसी पद से हटाया गया था। वे करीब साढे 4 साल तक अध्यक्ष रहे। इस दौरान उनका कार्यकाल एक बार बढ़ाया गया था।
गौरतलब है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी, राजेंद्र बोराणा सहित कई बड़े नेता इस पद की दौड़ में शामिल थे। बड़े नामों में टकराव की स्थिति देख प्रदेश संगठन ने घोषणा से पहले काफी मंथन किया। चर्चा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी जोशी का नाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।