जयपुर

जयपुर के इस एलिवेटेड रोड पर आज से बंद होगी एंट्री, 15 दिन के लिए बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; जानें कैसे रहेगा डायवर्जन

Jaipur Traffic System: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से आचार्य तुलसी सेतु (अजमेर रोड एलिवेटेड रोड) की सड़क मरम्मत का कार्य सोमवार रात 9 बजे से शुरू किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2025, 7:18 AM IST
Jaipur-Acharya-Tulsi-Setu

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से आचार्य तुलसी सेतु (अजमेर रोड एलिवेटेड रोड) की सड़क मरम्मत का कार्य सोमवार रात 9 बजे से शुरू किया जा रहा है। इस दौरान डीसीएम से गवर्नमेंट हॉस्टल की ओर आने वाली एलिवेटेड सड़क पर यातायात आंशिक रूप से बंद रहेगा। इस कार्य के पहले चरण को पूरा करने में लगभग 15 दिन का समय लगने की संभावना है।

निर्माण कार्य के चलते अजमेर, चित्रकूट, हीरानगर, विद्युत नगर सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को मुख्य सड़क (एलिवेटेड के नीचे) से होकर आना-जाना पड़ेगा। इस रोड पर पीक ऑवर्स में तीन हजार और 24 घंटे में करीब 30 हजार वाहन गुजरते हैं।

पहले चरण में डीसीएम से संजय मार्ग तक सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद मिशन कम्पाउंड से श्याम नगर सब्जी मंडी तक की एलिवेटेड रोड का काम शुरू होगा।

एलिवेटेड रोड के चौड़े डिजाइन को ध्यान में रखते हुए निर्माण दो हिस्सों में किया जाएगा ताकि एक तरफ से यातायात चलता रहे और लोगों को कम से कम परेशानी हो। भारत जोड़ो सेतु से आने-जाने वाले वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।

मरम्मत कार्य के चलते इन चौराहों पर लगेगा जाम

-सारथी मार्ग तिराहा
-पीवीसी कर्नल होशियार सिंह मार्ग (क्वींस रोड)
-हटवाड़ा रोड
-श्याम नगर सब्ज़ी मंडी तिराहा
-राजभवन रोड
-जैकब चौराहा

इनका कहना है

पहले चरण में 15 दिन लगने का अनुमान है। इसके बाद मिशन कम्पाउंड से श्याम नगर सब्जी मंडी वाले हिस्से की एलिवेटेड रोड की सड़क बनाई जाएगी। भारत जोड़ो सेतु वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी।
-निशांत खंडेलवाल, एक्सईएन, जेडीए


यह भी पढ़ें

Updated on:
12 May 2025, 7:18 AM IST
Published on: